- Hindi News
- जाति प्रमाण पत्रों में उलझे एसडीएम, स्कूलों से रहे सैकड़ों आवेदन
जाति प्रमाण पत्रों में उलझे एसडीएम, स्कूलों से रहे सैकड़ों आवेदन
इंदौर|जाति प्रमाणपत्र बनाने के काम में कलेक्टोरेट के सभी एसडीएम उलझ गए हैं। नई व्यवस्था में आवेदन स्कूलों में एकत्र कर लोकसेवा गारंटी में ऑनलाइन जमा कराए जा रहे हैं और संबंधित थाना क्षेत्र के एसडीएम के पास पहुंचाए जा रहे हैं। एक दिन में एक एसडीएम के पास 300 से 400 आवेदन रहे हैं और औसतन 100 आवेदन ही निराकृत हो पा रहे हैं। इसका कारण इंटरनेट की धीमी गति है।