इंदौर| कलेक्टोरेटमें सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक होगी। इसमें नामांतरण, डायवर्शन, जाति प्रमाण पत्र, बैंक वसूली सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।