- Hindi News
- छेड़छाड़ से परेशान रहवासियों ने बैठक ली तो धमका गए गुंडे
छेड़छाड़ से परेशान रहवासियों ने बैठक ली तो धमका गए गुंडे
इंदौर| छेड़छाड़से परेशान इदरीस नगर के रहवासियों ने रविवार को बैठक ली तो उनको गुंडे ही धमका गए। रहवासियों ने राजेंद्र नगर पुलिस को भी सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रहवासी हरीश परमार ने बताया इदरीस नगर में रहने वाली कई लड़कियों की शिकायत थी कि वे स्कूल के लिए केसरबाग ब्रिज के नीचे से रेलवे क्रॉसिंग पार कर जाती हैं तो वहां शराब बेचने वाले बदमाश फब्तियां कसते हैं और छेड़छाड़ करते हैं। इस पर रहवासियों ने बैठक बुलाकर पुलिस को शिकायत की योजना बनाई तो गुंडों के कुछ साथी बैठक में ही रहवासियों को धमका गए। इसकी सूचना रहवासियों ने राजेंद्र नगर पुलिस को दी, लेकिन राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रहवासी डीआईजी से शिकायत करेंगे।