- Hindi News
- मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले सात गिरफ्तार
मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले सात गिरफ्तार
इंदौर| स्कूलमें घुसकर शिक्षिका से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले सात लोगों को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खजराना टीआई ने बताया शनिवार दोपहर पटेल मार्केट के पीछे स्थित सेंट लॉयसिस स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र सोहेल ने सहपाठी सलमान को चाकू पर दिया था। इस पर घायल छात्र के आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ कर शिक्षिका जयश्री बरमोटा को पीट दिया था। ये घटनाक्रम स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। रविवार को स्कूल संचालक सैयद खान ने फुटेज के आधार पर आठ लोगों की शिनाख्त की। इसमें जाकीर पटेल, गुड़िया पटेल उर्फ मुंशी, साबिर पटेल, शाकिर पटेल, शाहरूख पटेल, सलमान पटेल, फारूख पटेल और शहजाद उर्फ सेजू पटेल शामिल थे। मामले में टीआई ने आठ लोगों को आरोपी बनाया है।