- Hindi News
- गुमटी पीछे कर रहा व्यापारी करंट लगने से शटर से चिपका, मौत
गुमटी पीछे कर रहा व्यापारी करंट लगने से शटर से चिपका, मौत
पटेलकॉलोनी में रोड के लिए अपनी दुकान (गुमटी) पीछे कर रहे व्यापारी को करंट लग गया, जिससे वे शटर से चिपक गए। परिजनों ने देखा तो उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एरोड्रम पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय संदीप पिता लालू गिरि गोस्वामी निवासी पटेल कॉलोनी की घर के सामने ही किराना दुकान है। कजिन भाई सुधीर गोस्वामी ने बताया कुछ दिन पहले उन्हें ठेकेदार ने दुकान पीछे हटाने के लिए कहा था। वह रोड के लिए वह मार्किंग भी कर गया था। मार्किंग के कुछ पीछे उन्होंने गुमटी लगाई थी। शनिवार सुबह ठेकेदार दोबारा आया और गुमटी को और पीछे करने का बोलकर चला गया। संदीप रात तक दुकान पीछे करने में लगे रहे। रात दो बजे वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे, तभी करंट लग गया, जिससे वे शटर से चिपक गए। यह देख परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।