पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली बिल ज्यादा आया तो फांसी लगा ली

बिजली बिल ज्यादा आया तो फांसी लगा ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीका बिल ज्यादा आने और कनेक्शन काटने से दु:खी एक व्यक्ति ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी।

चंदन नगर पुलिस के अनुसार मारुति पैलेस निवासी प्रेम (45) पिता नारायण प्रजापत रेती मंडी चौराहे के पास छोटी होटल संचालित करता था। साले कैलाश प्रजापत ने बताया इस बार उनके घर का बिल चार हजार रुपए से ज्यादा आया था जबकि उनके घर ऐसा सामान ज्यादा नहीं है जिससे बिजली का ज्यादा उपयोग होता हो। बिल नहीं भर पाने से बिजली विभाग वाले कनेक्शन काट गए। संभवत: इससे दु:खी होकर उन्होंने जान दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी बिजली का बिल ज्यादा आने से जान देने की बात सामने आई। आसपास के लोगों ने गेट तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

रूटीनमें अभियान चलाया जाता है

कार्यपालनयंत्री एलके सोनेजी ने बताया रूटीन में टीम को भेजा जाता है। पूरे शहर में बिल नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाता है। इस बात की जानकारी नहीं है कि उस व्यक्ति ने आत्महत्या बिजली के बिल के कारण की है या किसी और कारणों से।