मासूम से छेड़छाड़, वैन चालक पर केस
इंदौर|एरोड्रम क्षेत्रकी एक बच्ची के साथ वैन चालक ने छेड़छाड़ कर दी। बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो घटना का पता चला। परिजन ने ड्राइवर को पीटा और उसे थाने ले गए। एरोड्रम पुलिस ने वैन के चालक अजय सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शाम को परिजन अजय को पीटते हुए थाने ले आए। उन्होंने बताया बच्ची केजी -1 में पढ़ती है। शाम को वह घर आई तो रोने लगी। उसने बताया ड्राइवर अजय ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।