वकील ने की युवती से छेड़छाड़, केस दर्ज
ऑफिसजा रही एक युवती को रोक कर वकील ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने पिता को बुलाया तो उनके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। अन्नपूर्णा पुलिस ने वकील विनय पिता सुभाष दुबे के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई दिनेश चौहान ने बताया क्षेत्र की रहने वाली एक युवती मंगलवार शाम को पैदल जा रही थी। इस दौरान विनय ने उसका रास्ता रोक लिया। युवती ने पिता को कॉल कर बुलाया तो उनके साथ अभद्रता करते हुए बोला मैं इससे शादी करने वाला हूं, तू बीच से हट जा। युवती ने बताया विनय पहले से उसके पीछे पड़ा है।