डीआरपी लाइन में जिमनेशियम का उद्घाटन
जिलापुलिस लाइन में रविवार को मध्य प्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक आईपीएस वी के सिंह ने पुलिस जिमनेशियम का उद्घाटन किया। खेल भवन में बना ये जिमनेशियम अत्याधुनिक मशीनों से सज्जित है। आईजी विपिन माहेश्वरी ने बताया यह जिमनेशियम पुलिस अधिकारी कर्मचारी दोनों के लिए रहेगा। पुलिस विभाग में जवानों की ड्यूटी काफी लंबी होती है ऐसे में वे अपने स्वास्थ्य को ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे सभी जवानों को फिट रहने के लिए ये जिमनेशियम काफी कारगर साबित होगा। यहां शीघ्र ही विशेष ट्रेनर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।