- Hindi News
- बूथ स्तर पर करें परिवार से संपर्क, बताएं जन धन योजना : जैन
बूथ स्तर पर करें परिवार से संपर्क, बताएं जन-धन योजना : जैन
नगरीयनिकाय चुनाव और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव लोकतंत्र की प्राथमिक पाठशाला है। जिला पंचायत अध्यक्ष ग्राम विकास का सारथी होता है। प्रदेश में गांव-गरीब किसान तक विकास और सरकार की योजनाएं पहुंची हैं। पार्टी का कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच का माध्यम होता है। कार्यकर्ता संगठन के विचार और सरकार के काम को पहुंचाने में सक्रिय रहता है। बूथ स्तर पर परिवारों से संपर्क कर लोगों को जन-धन योजना के बारे में बताएं. ताकि वे इसका लाभ ले सकें।
यह कहा भाजपा के वरिष्ठ नेता मेघराज जैन ने। वे भाजपा जिला ग्रामीण की कार्यसमिति को संबोधित कर रहे थे। मधुर मिलन गार्डन पीपल्याराव में आयोजित पार्टी की इस बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, कैलाश पाटीदार, जिला अध्यक्ष रवि रावलिया, विधायक मनेाज पटेल, राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश परसावदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मधु वर्मा आदि उपस्थित थे।
भाजपानगर इकाई की कार्यसमिति आज
भाजपानगर इकाई की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे श्रीराम मंदिर हॉल पंचकुइया में होगी। इसमें पार्टी पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा मार्गदर्शन देंगे।