पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुर बहू जहां साथ खाएं, वह घर स्वर्ग बन जाता है

ससुर-बहू जहां साथ खाएं, वह घर स्वर्ग बन जाता है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|सिंधी कॉलोनीस्थित स्वामी प्रीतमदास सभागृह में तीन दिनी प्रवचन का समापन रविवार को हुआ। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान संरक्षक तुलसी सिलावट, किशोर कोडवानी, दिनेश दोषी और राजेश जैन ने किया। संस्थान के को-ऑर्डिनेटर गिरीश वाधवानी ने बताया सत्संग में जैन मुनि ने बहू और बेटी के रिश्ते में समानता, पवित्रता और कुर्बानी के संदर्भ में कई उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा- ससुर और बहू जिस घर में साथ बैठकर भोजन करते हैं, वह घर स्वर्ग बन जाता है। इसे सार्थक करना हमारे ही हाथों में होता है। समाजसेवी जवाहर कटारिया ने अनुयायियों को सेवा स्वरूप जैन मुनि की जीवनमूल्यों पर आधारित पुस्तकें भेंट की। अंत में संस्थान द्वारा ललितप्रभ और चंद्रप्रभ का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया।