सब्जी लेने गई महिला के गले से चेन उड़ाई
इंदौर|रामकृष्णबाग कॉलोनीसब्जी मंडी में सब्जी लेने गई महिला के गले से चेन उड़ा ली। महिला ने पास खड़ी एक अन्य महिला पर चेन उड़ाने की शंका जाहिर की है। खजराना पुलिस के अनुसार घटना 35 वर्षीय शकुंतला बाई पति सत्यनारायण के साथ शनिवार को हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है