- Hindi News
- दो दिन पहले छेड़ा, शिकायत की तो घर में तोड़फोड़ की
दो दिन पहले छेड़ा, शिकायत की तो घर में तोड़फोड़ की
बाणगंगाइलाके की वृंदावन कॉलोनी में रहने वाली एक युवती से छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों ने उसे रविवार को फिर घर जाकर धमकी दी है। युवती ने पुलिस को शिकायत की तो बदमाश भाग गए। बदमाशों के आतंक से युवती और उसका परिवार घबराया हुआ है।
घटना वृंदावन कॉलोनी के लालकुआं इलाके की है। यहां रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने शिकायत की थी कि उसे इलाके के बदमाश छन्नू और जस्सू छेड़छाड़ कर परेशान करते हैं। इन दोनों बदमाशों ने दो दिन पूर्व कोचिंग क्लास जाते समय सब्जी मंडी में युवती का सरेराह हाथ पकड़ लिया था। इसकी शिकायत युवती ने घर आकर भाई दादा को की तो बदमाशों ने उनकी भी पिटाई कर दी। परेशान परिवार ने मामले की शिकायत बाणगंगा थाने पर की तो पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया बाणगंगा टीआई योगेश सिंह तोमर ने बताया युवती को परेशान करने वाले दोनों बदमाशों की हम तलाश कर रहे हैं। हमने परिवार वालों को दूसरा आवेदन देकर शिकायत करने का बोला है। इधर, यह भी पता चला है कि पुलिस को 7 साल से कम अपराध के मामलों में बदमाशों की गिरफ्तारी होने के आदेश हैं। इसलिए भी पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है।
सब्जीमंडी में बना रखा है अड्डा- युवतीकी चाची ने भास्कर को बताया कि बदमाश छन्नू और जस्सू दोनों ही नशे के आदी हैं। इन्होंने इलाके में अपनी गैंग खड़ी कर ली है। ये वृंदावन कॉलोनी स्थित सब्जी मंडी इलाके में ही बैठे रहते हैं।