पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कटलरी व्यापारी और कराची से आए उनके ससुर को मारी टक्कर

कटलरी व्यापारी और कराची से आए उनके ससुर को मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनेदामाद के साथ इंदौर घूमने निकले कराची (पाकिस्तान) के एक वृद्ध को कलेक्टोरेट के सामने एक बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ससुर-दामाद के सिर पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया है।

रावजी बाजार पुलिस के अनुसार हादसा कलेक्टोरेट चौराहे के सामने शाम 6.30 बजे हुआ। वीर सावरकर नगर में रहने वाले 43 वर्षीय कटलरी व्यापारी नंदलाल पिता जसनमल डोडानी रविवार को कराची से आए अपने ससुर सतरामदास पिता मंगूलाल आसिजा (60)को शहर घुमाने के लिए अपने स्कूटर (कायनेटिक) पर ले जा रहे थे तभी कलेक्टोरेट पर टर्न लेते वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें आनंद हॉस्पिटल में भर्ती किया है। सतरामदास ने बताया घटना के बाद बाइक चालक भाग निकला। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।