पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी आरटीओ ने नंबर प्लेट के टोकन जारी करने पर लगाई रोक

प्रभारी आरटीओ ने नंबर प्लेट के टोकन जारी करने पर लगाई रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नएवाहनों पर लगने वाली नंबर प्लेटों को लेकर एक ओर कंपनी अपने काउंटर शुरू कर चुकी है, वहीं दूसरी ओर प्रभारी आरटीओ इससे सहमत नहीं हैं और उन्होंने नंबर प्लेट के लिए टोकन जारी करने पर रोक लगा दी है। इसके चलते कंपनी में नए वाहनों की नंबर प्लेट बनने का काम शुरू नहीं हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली उत्सव लिंक कंपनी की अव्यवस्थाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने 19 जून को कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया था। कंपनी ने शासन के आदेश के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें कोर्ट ने शासन के आदेश को खारिज कर दिया था। इसके बाद कंपनी की मांग पर परिवहन आयुक्त ने कंपनी को 1 सितंबर से काम शुरू करने की अनुमति देते हुए ठेका निरस्त करने का शोकॉज नोटिस भी जारी किया था, लेकिन शासन की ओर से प्रभारी आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी को कोई आदेश मिलने से अब तक वे कंपनी को काम शुरू करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। दूसरी ओर कंपनी ने अपने काउंटर शुरू कर दिए हैं। रघुवंशी ने बताया उन्होंने विभाग में आदेश जारी कर दिए हैं कि कोई भी नए वाहनों की पंजीयन शाखा नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के समय उसके नंबर प्लेट टोकन जारी करे। साथ ही कंपनी का ठेका निरस्त होने के पहले जो वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं, उनके भी टोकन जारी किए जाएं। उन्होंने बताया जब तक उन्हें शासन से आदेश नहीं मिलेगा वे कंपनी को काम शुरू करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।