- Hindi News
- कट्टा कारतूस ले जा रहा बदमाश चेकिंग में पकड़ाया
कट्टा कारतूस ले जा रहा बदमाश चेकिंग में पकड़ाया
इंदौर | कट्टाजिंदा कारतूस लेकर घूम रहे एक बदमाश को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
सदर बाजार टीआई एसएस यादव ने बताया कि बदमाश का नाम लखन पिता धन्नालाल कुर्मी निवासी कुमार खाड़ी है। उसके कब्जे से पुलिस को एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस मिले हैं। टीआई यादव ने बताया लखन बाणगंगा थाने का कुख्यात बदमाश है। उस पर वहां चार आपराधिक मामले हैं। उन्होंने बताया कल पोलोग्राउंड पर चेकिंग अभियान चलाया गया था तभी लखन बाइक से वहां से गुजरा। जवानों ने रोका तो वह भागने लगा। इस पर उसे पीछा कर दबोचा तो तलाशी में उसके पास से कट्टा निकला है।