पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवकार महामंत्र से दूर होते हैं कष्ट

नवकार महामंत्र से दूर होते हैं कष्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवकारमहामंत्र में बहुत शक्ति है। इसके जाप से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। नवकार महामंत्र में 68 अक्षर हैं जिनका सभी का अपना महत्व है।

यह बात बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में रविवार को नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप आयोजन में यशोभद्रसूरीश्वरजी ने कही। उन्होंने कहा नवकार महामंत्र सर्वकालीन है। इसके प्रथम पद में अरिहंत परमात्मा की आराधना की जाती है। दूसरे पद में सिद्ध परमात्मा की आराधना की जाती है। तीसरे में आचार्य भगवंत की वंदना होती है।

चौथे पद में उपाध्याय भगवन की वंदना की जाती है। पांचवंे पद में सभी साधू-साध्वियों की आराधना की जाती है। इससे पहले 3 हजार लोगों ने सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया। राजकुमार सुराणा आौर मुकेश पटवा ने बताया समापन स्वामी वात्सल्य के साथ हुआ।