पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श पैनल विजयी

आदर्श पैनल विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारीकार्य संस्था शिक्षा विभाग (शिक्षक पेढ़ी) के रविवार को हुए चुनाव के साथ ही 8 साल बाद चुना हुआ संचालक मंडल काबिज हुआ। इस पेढ़ी पर आदर्श पैनल के प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज की है। कुल 4624 में से 1857 वोट डाले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे-जैसे परिणाम साफ हुए जीते हुए प्रत्याशियों ने आतिशबाजी की, ढोल ताशे पर खूब थिरके।

सपना-संगीता रोड स्थित एक धर्मशाला में प्रदेशभर से शिक्षक के रूप में सदस्य आए और वोट का इस्तेमाल किया। तीन प्रमुख पैनल मैदान में थी। संयुक्त प्रगतिशील पैनल, परिवर्तन पैनल और आदर्श पैनल। सहकारिता विभाग के उपायुक्त रिटर्निंग अधिकारी जगदीश कनोज के मुताबिक विभाग के 75 अधिकारी, कर्मचारी लगाए गए थे। 40 के लगभग पुलिसकर्मी भी तैनात थे। संचालक के 15 पदों हेतु कुल 43 लोग मैदान में थे।

आठ साल बाद हुए शिक्षक पेढ़ी के चुनाव

रोड से ही किया प्रचार

आठसाल बाद चुनाव हुए तो प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रत्याशियों के समर्थक सपना-संगीता रोड पर ही खड़े हो गए। मतदान स्थल 150 मीटर दूर था। वोटरों को रोड से ही घेर लिया। मतदान स्थल तक पहुंचते-पहुंचते वोटरों के हाथ में ढेर सारे पर्चे इकट्ठा हो रहे थे।

इनको मिली जीत

चुनावसंचालक राजकुमार देवकर के मुताबिक अजा वर्ग से बलवंत सोलंकी 984, महिला वर्ग से सुलेखा शुक्ला 879, विभूति देवी शुक्ला 869। इनके अलावा सामान्य पदों पर भगवती प्रसाद पंडित 906, गंगा कृष्ण वाजपेयी 890, जगदीश पांडे 881, लल्लू प्रसाद मानकेरे 836, प्रमोद दुबे 830, गौरीशंकर दीक्षित 819, मोहन त्रिपाठी 788, मोहनदास बैरागी 782,राकेश वर्मा 777, रमेश निनामा 772, यशवंत तारे 771, राजकुमार यादव 761 मतों से जीते। भगवती प्रसाद मिश्रा को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें केवल 650 वोट ही मिले।