पेज 1 के शेष
साथीकैदियों से उन्होंने 4 सितंबर की पूरी घटना के बारे में बात की। जेल अधीक्षक ने उन्हें जेल की दीवारों की जर्जर हालत, वार्ड बैरेक की हालत दिखाई। इसके बाद वे पाकशाला (रसोईघर) गए, जहां उन्होंने कैदियों को दिया जाने वाला खाना खाया।
राजकुमारब्रिज की तरफ सुरक्षा बढ़ाना होगी, बल दोगुना होगा -दौरे केबाद जेल अधीक्षक के कमरे में भास्कर से विशेष चर्चा में गृहमंत्री ने बताया इंदौर की यह जेल प्रदेश की सबसे छोटी जेल है। राजकुमार ब्रिज जेल के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसके लिए सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा। जेल प्रशासन ने जैमर लगाने और एसएएफ के गार्ड तैनात करने का प्रस्ताव भेजा है। जेल में वर्ष 2000 में 1200 बंदी थे और 175 का स्टाफ था। ताजा स्थिति में अब स्टाफ 100 का है और बंदी 2500। स्टाफ को बढ़ाया जाएगा। दूसरी दीवार बनाई जाना स्वीकृत हुआ है।
100करोड़ की बनेगी सांवेर रोड की जेल -2008 सेअधूरी बनी पड़ी सांवेर रोड की जेल का नया प्रस्ताव बन गया है। इसकी लागत 100 करोड़ रुपए आना है। अब तक 10 करोड़ का निर्माण हो चुका है। उसका क्षेत्रफल पचास एकड़ है।
जांचके बाद ही कार्रवाई होगी -जेल मेंहुई घटना में जेल प्रबंधन की मिलीभगत के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा- ज्यूडिशियल, मजिस्ट्रीयल और विभागीय जांच चल रही है। विभागीय जांच की रिपोर्ट दो-तीन दिन में मिल जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी। लापरवाही तो है, लेकिन जिम्मेदारी तय करने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है।
2008से खंडहर बनी है सांवेर रोड की जेल -यह जेलहाउसिंग बोर्ड बना रहा था। बाद में निर्माण की कीमत को लेकर विवाद हुआ। कान्ट्रैक्टर काम की कीमत 18 करोड़ बता रहा था, जबकि अधिकारियों ने 9 करोड़ का आंकलन किया था। 2008 से जेल का काम बंद है।
अहमदाबादमें...
इससाल में अब तक चीनी सैनिक 334 बार भारतीय सीमा में घुसपैठ कर चुके हैं। इस बीच, ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे से चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इस पर सफाई दी। कहा कि सीमा विवाद दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों को प्रभावित नहीं करेगा।
चीनसीमा विवाद सुलझाना ही नहीं चाहता : पूर्वडिप्लोमेट रंजीत सिंह काल्हा ने दावा किया है कि चीन सीमा विवाद सुलझाना ही नहीं चाहता। काल्हा ने अपनी किताब \\\"\\\"इंडिया-चीन बाउंड्री इश्यू: क्वेस्ट फॉर सेटलमेंट\\\'\\\' में कहा है कि चीन सीमा पर सैनिकों की घुसपैठ के जरिए भारत क