युवक को चाकू मारा
इंदौर|साधू वासवानीनगर में 6 माह पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर उसी के हमउम्र युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जूनी इंदौर सीएसपी शशिकांत कनकने ने बताया घायल युवक कुणाल पिता कन्हैयालाल बालचंदानी (18) है। उसने बताया कि 6 माह पूर्व उसका इलाके के ही हिमांशु योगी नामक युवक से विवाद हुआ था। इसी को लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी।