पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑफिस के काम से होटल बुलाया, कमरा बंद कर पकड़ा हाथ

ऑफिस के काम से होटल बुलाया, कमरा बंद कर पकड़ा हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकविज्ञापन कंपनी के संचालक के खिलाफ उसी की कंपनी की महिला अकाउंटेंट ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि संचालक ने उसे सरवटे बस स्टैंड इलाके की एक होटल में ऑफिस के काम से मिलने का बोलकर बुलाया और कमरे में दरवाजा बंद कर हाथ पकड़ लिया।

छोटी ग्वालटोली पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय एक महिला ने शिकायत की है। वह न्यू बालाजी क्रिएशन कंपनी में अकाउंटेंट का काम करती है। इस कंपनी के संचालक सुरेंद्र होलकर ने उसे 11 सितंबर को सरवटे बस स्टैंड के पास स्थित होटल हनी पैलेस में कंपनी के काम का कहकर बुलाया था। वह होटल पहुंची तो एक कमरे में बैठे संचालक ने उसे बैठने का बोलकर दरवाजा लगा दिया और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध कर दरवाजा खोला और होटल से चली गई। बाद में उसने थाने आकर शिकायत की। पुलिस ने बताया महिला विवाहित है। घटना की तस्दीक के लिए होटल हनी पैलेस में रविवार को पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस ने संचालक के खिलाफ धारा 354 और 342 के तहत केस दर्ज किया है।