- Hindi News
- सड़क हादसे में सोना व्यापारी के बेटे की मौत
सड़क हादसे में सोना व्यापारी के बेटे की मौत
कोचिंगक्लास से लौट रहे सोना व्यापारी के बेटे की बाइक फिसल गई। इससे वह सिर के बल डिवाइडर पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो जान बच जाती।
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार विश्वकर्मा नगर में रहने वाला 20 वर्षीय शुभम पिता जगदीश प्रसाद वर्मा प्राइवेट 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार शाम पौने 8 बजे कोचिंग क्लास से बाइक से तेजी से लौट रहा था। प्रगति नगर के पास उसके दोस्त दूसरी बाइक से साथ चल रहे थे। इसी दौरान शुभम की बाइक स्लिप हो गई और वह सिर के बल डिवाइडर पर जा गिरा। उसके दोस्त उसे गंभीर हालत में 108 की मदद से पहले जिला अस्पताल ले गए और बाद यूनिक अस्पताल ले गए जहां भर्ती किया गया। इलाज के दौरान कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है डिवाइडर के पास पत्थर भी पड़े थे जो उसके सिर में लगे।
शुभम
हेलमेट पहना होता तो सिर में गंभीर चोट नहीं आती
परिजनने बताया शुभम के पिता की सराफा में दुकान है। वह पिता के काम में भी हाथ बंटाता था और दो बहनों में इकलौता था। हेलमेट नहीं पहनने के कारण ही उसे सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई। घटना के बाद रविवार को जिला अस्पताल में उसका पीएम हुआ।