- Hindi News
- हैदराबाद से इंदौर आई महिला का एयरपोर्ट पर बैग चोरी
हैदराबाद से इंदौर आई महिला का एयरपोर्ट पर बैग चोरी
इंदौर| इंडिगोकी फ्लाइट से हैदराबाद से इंदौर आई एक महिला का एयरपोर्ट पर बैग चोरी हो गया। महिला ने मामले में एरोड्रम थाने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार वारदात एयरपोर्ट पार्किंग की है। सुभाष नगर में रहने वाली विद्या पति अंकित जैन ने बताया वह फ्लाइट से इंदौर आई थी तभी एयरपोर्ट की पार्किंग में ट्रॉली से बैग उतारकर गाड़ी में रख रही थी। इस दौरान उनका एक बैग ट्रॉली में रह गया था। 20 मिनट बाद उन्हें याद आया तो वे बैग लेने वापस पहुंचीं। देखा तो ट्रॉली से कोई बैग चुरा ले गया। मामले में एरोड्रम पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।