डिप्रेशन में छात्रा ने जहर खाया, मौत
डिप्रेशनकी शिकार छात्रा ने शनिवार को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा की रिश्तेदार थी।
जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय गीतांजलि पिता मुकेश वर्मा निवासी पलसीकर कॉलोनी ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे पहले सुयश और फिर विशेष अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गीतांजलि बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसे बी.कॉम में एक विषय में पूरक आने के बाद से वह परेशान थी और डिप्रेशन में थी। इसी वजह से उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।