पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 दिसंबर को डीबी स्टार में प्रकाशित खबर।

11 दिसंबर को डीबी स्टार में प्रकाशित खबर।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासंभागीय मेडिकल बोर्ड में फेल पास आरक्षकों के मेडिकल टेस्ट 23 दिसंबर से स्टेट बोर्ड में होंगे। मेडिकल टेस्ट के डेट की घोषणा डीबी स्टार के गत 11 दिसंबर के अंक में \\\"अिधकारियों ने बनाया आरक्षकों को फुटबॉल\\\' शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर की गई है।

मेडिकल टेस्ट की डेट तय होने से उन आरक्षकों को राहत मिली है, जो जिला संभागीय स्तर के मेडिकल बोर्ड से पास होने के बाद स्टेट बोर्ड में मेडिकल कराने के लिए भोपाल के चक्कर लगा रहे थे। इस प्रक्रिया में देरी के कारण प्रदेशभर के अारक्षक गत छह महीने से परेशान थे, उन्हें जॉइनिंग नहीं दी जा रही थी। 23 दिसंबर से ही बचे हुए जिलों के मेडिकल टेस्ट भी राज्य मेडिकल बोर्ड में शुरू हो जाएंगे। इसकी सूचना आरक्षकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

23 दिसंबर से होंगे स्टेट बोर्ड में मेडिकल

आरक्षकों की वेटिंग दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की डेट

^परीक्षण केलिए आदेश किए जारी

स्टेटमेडिकल बोर्ड में 23 दिसंबर से टेस्ट होंगे। हमने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। अब आरक्षकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

पंकजअग्रवाल, आयुक्त,स्वास्थ्य विभाग

IMPACT