पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा के 10 दिन के भीतर रिजल्ट भी हो जाएगा तैयार

परीक्षा के 10 दिन के भीतर रिजल्ट भी हो जाएगा तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षाओंको ऑनलाइन करने के लिए पीएससी सचिव मनोहर दुबे लंबे समय से प्रयासरत थे। परीक्षाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी का नाम दीक्षित कमेटी है। दीक्षित कमेटी की सिफारिश के चलते एमपी पीएससी की सभी परीक्षाओं को ऑनलाइन करने पर सहमति हो गई है। इस तरह पीएससी की परीक्षा ऑनलाइन होने से परीक्षार्थियों को फायदा रहेगा।

परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से आयोग की यह भी योजना है कि परीक्षा देने वाला आवेदक परीक्षा फॉर्म के साथ कॉपी का शुल्क जमा करता है तो परीक्षा देने के करीब 48 घंटे बाद परीक्षार्थी को उसकी कॉपी पीएससी द्वारा ईमेल पर भेज दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा होने के बाद करीब 8 से 10 दिन में रिजल्ट देने की तैयारी भी है। सचिव श्री दुबे के मुताबिक 8 से 10 दिन का समय आपत्तियों और सुनवाई के लिए रखा गया है। परीक्षा के बाद आपत्तियों का निराकरण कर तुरंत रिजल्ट घोषित करवाना आयोग की प्राथमिकता रहेगा। परीक्षा करवाने के लिए आयोग एजेंसियों से टेंडर बुलवाएगा।

50या 100 रुपए में दी जा सकती है कॉपी

परीक्षादेने के बाद परीक्षार्थी को उसकी कॉपी देने की योजना में 100 या 50 रुपए आवेदक से परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान ही आयोग ले लेगा। यह राशि एेच्छिक होगी जो आवेदक कॉपी देखना चाहेगा उसे ही यह राशि अदा करना होगी। प्रदेश में हर साल लाखों परीक्षार्थी परीक्षा देते हैं। पिछले साल करीब 5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 100 रुपए शुल्क के मान से 5 करोड़ रुपए की आय आयोग को 5 लाख आवेदकों से हो सकती है। इससे ऑनलाइन परीक्षाा करवाने का शुल्क निकल सकता है क्योंकि ऑनलाइन परीक्ष करवाना महंगा है।

^गैर प्रशासनिक सारी परीक्षाएं ऑनलाइन

हमनेआयोग की सभी गैर प्रशासनिक परीक्षाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए वेबसाइट पर भी जानकारी दी गई है। आगामी ये सारी परीक्षाएं ऑनलाइन ही ली जाएंगी। इसमें आवेदक को 48 घंटे में उसकी कॉपी घर भेजने की भी योजना है, लेकिन यह एेच्छिक है।

मनोहरदुबे, सचिवमप्र लोक सेवा आयोग