कोमल की हालत में हुआ मामूली सुधार
इंदौर| गोलीमारकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली कोमल गुप्ता की हालत स्थिर है। बॉम्बे हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि बीपी की दवाइयां भी कम कर दी गई हैं। यह कह सकते हैं कि स्थिति में पांच प्रतिशत सुधार है। कोमल ने एक सप्ताह पहले घर में ही खुद को पति के लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली थी।