केसरबाग आरओबी
...इधर बैलगाड़ी पर प्रदर्शन
रेलवे पोर्शन में स्लैब डलना शुरू, एक महीने में पूरा होगा काम
सातसाल से बन रहे केसरबाग ओवरब्रिज पर रेलवे पोर्शन में स्लैब डालने का काम शुरू हो गया। रेलवे लाइन के पूर्व की ओर दो स्लैब तो डल गईं। इसके बाद पश्चिम की ओर स्लैब डाली जाएगी। इसमें आठ दिन लगेंगे। करीब 15 दिन में रेलवे पटरी के ऊपर की स्लैब डाली जाएगी। इधर, रहवासियों ने काम की धीमी गति को लेकर रविवार को बैलगाड़ी से ब्रिज के चक्कर लगाकर प्रदर्शन किया। धीमी गति से काम को लेकर वे कोर्ट में दोबारा याचिका लगा ही चुके हैं।
रविवार सुबह केसरबाग ब्रिज रहवासी संघर्ष समिति के डॉ. संजय कामले, सत्यप्रकाश शर्मा, शैलेष भंडार, ब्रजमोहन गेंदर, नवरी राठौर आदि ने आंदोलन किया। बैलगाड़ी पर काम की धीमी गति दर्शाते पोस्टर लगाकर सारनाथ कॉलोनी, नेमा नगर, सिल्वर ऑक्स, देवेंद्र नगर, जैन कॉलोनी, स्कीम 103 में घुमाया। साथ ही आईडीए और कॉन्ट्रेक्टर परेश अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। आईडीए अफसरों का कहना है एक महीने के अंदर सिविल वर्क पूरा हो जाएगा। एप्रोच रोड का काम दोनों ओर से शुरू हो चुका है। ब्रिज के ऊपर रैलिंग की डिजाइन भी क्लियर होने से काम में कोई परेशानी नहीं आएगी। प्रदर्शन में पार्षद दिलीप सुरागे, प्रकाश पटेल, नरेंद्र प्रजापत, नीरज अग्रवाल, वीरेंद्र कश्यप, अदनान खान, अरविंद नेमा, राजू गुप्ता, गोविंद जारवाल आदि मौजूद थे।
काम की धीमी रफ्तार के विरोध में रविवार सुबह रहवासियों ने बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन किया।