पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिव्यू सिस्टम बदलेगा

रिव्यू सिस्टम बदलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर के साथ खत्म होगी रिवैल्यूएशन व्यवस्था

देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी सहित प्रदेश की अन्य यूनिवर्सिटी से रिवैल्यूएशन की व्यवस्था सेमेस्टर सिस्टम के साथ ही खत्म हो जाएगी। साथ ही रिव्यू सिस्टम में भी बदलाव किया जाएगा। इसे और पारदर्शी बनाया जाएगा।

यूं तो सालभर पहले रिवैल्यूएशन खत्म करने पर निर्णय हो गया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। बाद में चार कुलपतियों की कमेटी बनाई गई थी। अब बी.कॉम, बीए और बीएससी में सेमेस्टर खत्म होने के साथ ही यूनिवर्सिटी में रिवैल्यूएशन की व्यवस्था भी खत्म हो जाएगी।

इसके अलावा रिव्यू की व्यवस्था में भी बदलाव होगा। छात्र कॉपी देखने के बाद फॉर्म पर जो दावा करेंगे, उसी के हिसाब से दोबारा मूल्यांकन होगा, ताकि छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो। उधर,कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह का कहना है सेमेस्टर सिस्टम पर अंतिम निर्णय होते ही रिवैल्यूएशन खत्म करने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर मुहर लगेगी।