पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाणिज्यिक कर के छापे की होगी वीडियोग्राफी

वाणिज्यिक कर के छापे की होगी वीडियोग्राफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | वाणिज्यिककर विभाग ने छापे की कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी कराने के आदेश जारी किए हैं। कमिश्नर अमित राठौर ने सभी डिप्टी कमिश्नर से कहा है कि वे छापे के दौरान स्टॉक, जब्त की गई लेखा पुस्तकों अन्य दस्तावेजों की वीडियोग्राफी कराएं। हालांकि यह ध्यान रखने के लिए भी कहा है कि इससे व्यापारी की निजता भंग नहीं हो। कार्रवाई के दौरान जब्त किए दस्तावेजों का कंटेनर जब मुख्यालय में लाकर खोला जाए, तब भी इसकी वीडियोग्राफी कराई जाए। निर्देश में यह भी कहा है कि कार्रवाई समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक प्रतिवेदन के साथ ही सीज किए गए दस्तावेजों की प्रति भी मुख्यालय को ई-मेल की जाए। कई बार जब्त दस्तावेजों के संबंध में शिकायत आती है, इसलिए कार्रवाई में पारदर्शिता लाने के लिए वीडियोग्राफी कराना जरूरी है।