इंदौर दूसरे स्थान पर रहा
इंदौर | ग्लोबलइंडियन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दूसरी इंटर जीआईआईएस शतरंज स्पर्धा में टीम चैंपियनशिप में जीआईआईएस इंदौर (11.5 अंक) दूसरे स्थान पर रहा। चिंचवड़ की टीम सर्वाधिक 16 अंकों के साथ पहले और सूरत की टीम 9.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में चिंचवड़ की अशिका बकरे (5 अंक) ने पहला स्थान हासिल किया। चिंचवड़ के ही मानस शाह (4 अंक) दूसरे और अश्विन बकरे (4 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। इंदौर के नमन जैन बेस्ट एप्रोच्ड बॉय में प्रथम स्थान पर रहे। स्पर्धा में बेंगलुरू, सूरत, नोएडा, चिंचवड़ और इंदौर यूनिट ने भागीदारी की।