- Hindi News
- बच्चियों के साथ दुष्कृत्य करने वालों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाए
बच्चियों के साथ दुष्कृत्य करने वालों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाए
अबोधबच्ची के साथ दुष्कृत्य करने वाले को फांसी की सजा देना चाहिए। इसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाए। यह बयान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर क्रमांक -3 से विधायक उषा ठाकुर ने यहां आयोजित पत्रकार-वार्ता में दिया है। देश में बच्चियों-महिलाओं के साथ बढ़ते यौन अपराधों के सवालों के जवाब में उन्होंने यह बात कही।
ठाकुर यहां भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यता अभियान एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे समग्र स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक लेने आईं थी। एक अन्य सवाल के सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले यौन अपराध वैचारिक दोष का परिणाम हैं। इसके लिए हम व्यवस्था या महिला के पहनावे-ओढ़ावे के जवाबदार नहीं ठहरा सकते। स्वच्छता अभियान के बारे में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहृवान पर हमारी पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि हर सप्ताह एक घंटे अपने-अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चला रहे हैं।
बच्चों द्वारा स्कूल की सफाई में कोई बुराई नहीं
ठाकुर ने कहा कि आजकर बच्चों द्वारा स्कूल की साफ-सफाई या अन्य कोई काम करने को बड़ा हो-हल्ला मचाया जाता है। जो कि नहीं होना चाहिए। हमारी संस्कृति में स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना गया है। जब हम अपने घर के पूजाघर की सफाई स्वयं ही करते हैं तो फिर स्कूल की करने में क्या हिचक। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सफाई व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए हमारी सरकार ने प्रत्येक स्कूल में एक स्वच्छता समिति बनाई है। जिसमें शामिल छात्रों में जो भी अच्छा काम करेगा। उसे हमारी ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए हमारी पार्टी ने राज्य के प्रत्येक पोलिंग बूथ के हिसाब से एक-एक प्रभारी नियुक्त किया है। जो वहां की साफ-सफाई के लिए जवाबदेह रहेगा।
व्यापमं के मामले में जिसने गलती की वह नहीं बचा
व्यापमं में हुए भ्रष्टाचार-धांधली संबंधी खुलासों के बारे में ठाकुर ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि, विभागवार भर्ती एक बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। जिसे व्यापमं ने उठाया। जब इसमें हुए भ्रष्टाचार और धांधली के मामलों का खुलासा हुआ तो उसमें दोषियों को नहीं बख्शा गया। चाहे फिर वह मंत्री स्तर के व्यक्ति हों या फिर अन्य कोई उच्चाधिकारी। सरकारी खजाने के खाली होने के सवाल पर ठ