अग्रसेन महासभा का सामूहिक विवाह 21 से
इंदौर| श्रीअग्रसेन महासभा का सामूहिक विवाह 21 22 फरवरी को बायपास स्थित नवनिर्मित मांगलिक भवन में होगा। इसमें 21 जोड़ों की सहमति मिल गई। आयोजन में नवदंपतियों को कॉलोनी और शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प दिलाया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को 25 से ज्यादा अग्रवाल संगठनों की राणी सती गेट के सामने स्थित कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। महासभा के अजय आलूवाले ने बताया अग्रसेन चौराहे से दो बसें समाजबंधुओं को लेकर विवाह स्थल तक जाएंगी और वापस छोड़ेंगी। एक बस विजय नगर चौराहे पर भी उपलब्ध रहेगी। बैठक में अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष किशोर गोयल, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष शोभा जैन, अग्रसेन सोशल ग्रुप के राजेश गर्ग, महासभा के प्रेमचंद गोयल, अरुण आष्टावाले आदि मौजूद थे। संचालन एसएन गोयल ने किया।