नौ दिनी श्रीराम कथा शुरू
इंदौर| अजयबागकॉलोनी स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिनी श्रीराम कथा रविवार से शुरू हुई। इस दौरान शोभायात्रा निकली जिसमें कलशधारी महिलाएं और गरबा करती बालिकाएं शामिल हुईं। सेवा समिति के संयोजक उमेश मंगरोला ने बताया कथा के दौरान 13 से 17 फरवरी तक सुबह दस बजे से रुद्र यज्ञ किया जाएगा जिसमें पं. नारायणशास्त्री दोपहर 2 से 6.30 बजे तक कथा सुनाएंगे।