पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मौला मुबारक मौला मुबारक’ की सदाएं गूंजीं

‘मौला मुबारक-मौला मुबारक’ की सदाएं गूंजीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मगुरु की सालगिरह पर हुआ वाअज का सीधा प्रसारण

भास्करसंवाददाता| इंदौर

दाऊदीबोहरा समाज ने 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मो. बुरहानुद्दीन मौला एवं 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल मौला की सालगिरह सोमवार को मनाई। इस मौके पर उदयपुर में फरमाई वाअज का सीधा प्रसारण सुबह 10 से दोपहर 2.45 बजे तक मसजिदों में हुआ। मसजिदों में मौला मुबारक-मौला मुबारक की सदाएं गूंजीं। समाजजनों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

उदयपुर में सैयदना आलीकदर मुफद्दल मौला ने वाअज में फरमाया कि मोमेनीन (समाज) की मोहब्बत देखकर मैं बहुत खुश हूं। बुरहानुद्दीन मौला की दुआओं से आज मोमेनीन खुशहाल है। कुरान मजीद की तिलावत से एवं इबादत से बरकत मिलती है दुआएं कबूल होती हैं। हमेशा ईमान पाकीजगी में रहें, खुदा की रहमत बरकत मिलती रहेगी। नमाज अदा कर तमाम बुराइयों से बचें। वाअज में एकता, खुशहाली, अमन के लिए दुआ फरमाई गई। वाअज का प्रसारण देशभर के अलावा इंदौर में सैफी नगर, न्यू सैफी नगर, बद्रीबाग मरकज, छावनी, सियागंज, बोहरा बाखल, नूरानी नगर, अम्मार नगर, मल्हारगंज, नजमपुरा मसजिदों में हुआ।