- Hindi News
- श्रीकृष्ण सरस्वती महाराज का जन्मोत्सव मनाया
श्रीकृष्ण सरस्वती महाराज का जन्मोत्सव मनाया
इंदौर| सूर्योदयआश्रम में श्रीकृष्ण सरस्वती महाराज का जन्मोत्सव सोमवार को मनाया गया। सुबह 7 बजे महाभिषेक के बाद महाराज की पाद पूजा की गई। 8:30 बजे महाआरती हुई, तदुपरांत सुबह 9 बजे से सामूहिक परायण हुआ जिसमें 101 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम 7 से 9 बजे के बीच कीर्तनकारों ने कीर्तन प्रस्तुत किया। तीन दिनी आयोजन के अंतिम दिन 11 फरवरी को श्री गजानन महाराज का भी प्रकटोत्सव मनाया जाएगा।