पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इजिप्ट की कंपनी को फर्जी मेल कर खाते में डलवाए 36 लाख

इजिप्ट की कंपनी को फर्जी मेल कर खाते में डलवाए 36 लाख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इजिप्टकी एक कंपनी को फर्जी मेल कर खाते में 36 लाख ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंदौर की निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने मामले में पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हीरा नगर पुलिस के अनुसार श्याम नगर में रहने वाले गिजो मैथ्यू ने शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे निजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में काम करते हैं। काफी समय से उनका इजिप्ट की कम्प्युटेक कंपनी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के लेन-देन की चर्चा मेल से चल रही थी। उससे पहले भी लेन-देन किया गया था। दिसंबर में इजिप्ट की कंपनी ने सामान के लिए मेल किया था। सौदा तय हुआ। इसके अनुरूप 40 प्रतिशत राशि पहले जमा करना थी। शेष राशि माल की डिलिवरी के बाद खाते में डालना तय हुआ था। दिसंबर में कंपनी को खाता नंबर के साथ मेल भेजा, जो उन्हें मिला ही नहीं।

इसी बीच किसी और ने कंपनी को खाता नंबर भेज दिया। कंपनी ने उस खाते में 36 लाख रुपए जमा करवा दिए। 29 दिसंबर को माल की डिलीवरी के संबंध में मेल मिला तो मामले का खुलासा हुआ। जानकारी निकाली गई तो खाता हंगरी का होना पाया गया। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।