डॉ. नीरज शर्मा का निधन
इंदौर|इंदौर अार्थोपीडिकएसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के एचओडी प्रोफेसर डॉ. नीरज शर्मा का निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। सोमवार को तिलक नगर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। यहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र बापट इंदौर आर्थोपीडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।