- Hindi News
- नि:शक्तजनों को बांटे नि:शुल्क कृत्रिम अंग
नि:शक्तजनों को बांटे नि:शुल्क कृत्रिम अंग
इंदौर| युवकप्रतिष्ठान मुंबई और महानगर विकास परिषद इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में 10 नि:शक्त लोगों को नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक लिम्ब (कृत्रिम अंग) दिए गए। इनकी कीमत 5 से 15 लाख रुपए है। इस मौके पर राहुल नामक युवक को इलेक्ट्रॉनिक हाथ लगाया गया तो उसने तत्काल लिखकर बता दिया। आयोजन के समापन पर दोपहिया वाहन भी अपने हाथ से चलाकर दिखा दिया। मुंबई के सांसद किरीट सोमैया मुंबई के कुछ उन लोगों को लेकर आए थे, जिन्हें पहले ये इलेक्ट्रॉनिक लिम्ब दिए थे। उन लोगों ने अपने अनुभव भी सुनाए। इस मौके पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा- इस प्रयास को हम इंदौर में भी बढ़ाना चाहते हैं। सभी लोगों ने कहा- इस काम के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। जिन लोगों को ये कृत्रिम अंग दिए गए वे आम लोगों की तरह जीवन जीएंगे। युवक प्रतिष्ठान मुंबई ने एक हजार लोगों को ये लिम्ब देने का संकल्प लिया है। महानगर विकास परिषद के अशोक डागा, राम मूंदड़ा और अनिल भोजे ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन राजेश अग्रवाल ने किया।
लोकसभा स्पीकर महाजन और सांसद सोमैया ने कृत्रिम अंग भेंट किए।