- Hindi News
- एबीवीपी के दबाव में झुकी यूनिवर्सिटी, पसंद के छात्रों को बनाया वॉलंटियर
एबीवीपी के दबाव में झुकी यूनिवर्सिटी, पसंद के छात्रों को बनाया वॉलंटियर
देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी में 12 से 16 फरवरी तक होने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल में एबीवीपी समर्थक छात्रों को वॉलंटियर बनाए जाने के दबाव के आगे प्रबंधन को झुकना पड़ा। प्रबंधन पहले दिन निकलने वाली रैली और ऑडिटोरियम के बाहर स्टेज पर होने वाली प्रतिस्पर्धाओं का जिम्मा एबीवीपी समर्थक छात्रों को सौंपने को राजी हो गया। सोमवार सुबह इसी बात को लेकर दबाव बनाने पहुंचे एबीवीपी पदाधिकारियों ने छात्र कल्याण संकाय के वर्तमान औैर पूर्व डीन से जमकर बहस की थी। पदाधिकारियों ने पसंद के नामों की सूची भी सौंपी थी। हालांकि सुबह प्रबंधन ने साफ मना कर दिया था कि वह किसी भी छात्र को वॉलंटियर बनाएगा ही नहीं। लेकिन शाम को फिर हुई बैठक में प्रबंधन को झुकना पड़ा।
दरअसल कई छात्र यहां महीनेभर से वॉलंटियर के तौर पर काम कर रहे थे। इसी बात पर एबीवीपी को आपत्ति थी कि कुछ ही छात्रों को क्यों शामिल किया गया है। जबकि प्रबंधन का कहना था कि जिस छात्र ने इच्छा जताई उसे क्षमता के अनुसार जवाबदारी सौंपी थी।