शादीशुदा होने के बाद भी कर ली शादी
इंदौर | न्यूगौरी नगर की एक महिला ने पति के खिलाफ महिला थाने में लिखित शिकायत की। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे। यह भी कहा कि पति ने पहले से शादीशुदा होने के बाद भी उससे शादी कर ली।
महिला पुलिस के अनुसार दीपिका पति योगेंद्र ने आवेदन में लिखा है कि शादी के एक माह बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। शादी बाद उसे पता चला कि योगेंद्र की बुरहानपुर में पहले ही शादी हो चुकी है जिसका नोटिस भी योगेंद्र को मिला है। उसका एक बच्चा भी है। इधर, पीड़िता के पिता धमेंद्र वर्मा का आरोप है कि योगेंद्र ने उनकी बेटी के अलावा तीसरी शादी भी की है। इधर, महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।