पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में लगी आग में दंपती जले, महिला की मौत

घर में लगी आग में दंपती जले, महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | श्रीरामनगर के एक मकान में लगी आग में गंभीर रूप से जले दंपती में से महिला की मौत हो गई। घर में आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार श्रीराम नगर के एक मकान में किराए से रहने वाले राजेश पिता काशीराम के घर में रविवार को आग लग गई थी। इसमें राजेश और उसकी प|ी सपना को गंभीर रूप से जलने पर एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां सोमवार को सपना की मौत हो गई। राजेश 64 प्रतिशत जला है। दोनों के बयान नहीं हो सके हैं। राजेश मूल रूप से मंदसौर का रहने वाला है। दोनों ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। उनका ढाई साल का बच्चा भी है।