बहन ने देखा तो फंदे पर लटका मिला भाई
इंदौर| गांधीनगर में एक युवक ने फांसी लगा ली। बहन ने देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।
एरोड्रम पुलिस के अनुसार गांधी नगर में रहने वाले 24 वर्षीय भरत पिता उमरावसिंह सिसौदिया ने घर में फांसी लगा ली। घटना के वक्त माता-पिता पूजा करने गए हुए थे, जबकि बहन घर पर आगे वाले कमरे में बैठी थी। भरत ने अंदर कमरे में फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद बहन अंदर गई तो घटना का पता चला। भरत की प|ी बच्चे के साथ शादी समारोह में गई हुई थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली युवक दो साल से मानसिक रूप से कमजोर हो गया था। उसका इलाज भी चल रहा था।