पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता से ही बचा जा सकता है साइबर क्राइम से

जागरूकता से ही बचा जा सकता है साइबर क्राइम से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्प्यूटरऔर इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही साइबर क्राइम में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे निपटने के लिए सबसे जरूरी है जागरूकता। जैसे हम असली दुनिया में खुद की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह वर्चुअल वर्ल्ड में भी खुद को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी जरूरी है।

यह बात पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल (पीआरटीएस ) के डायरेक्टर आईजी वरुण कपूर ने कही। वे सोमवार को शासकीय निर्भयसिंह पटेल विज्ञान महाविद्यालय में विद्यार्थियों और फैकल्टी मेंबर्स को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे ‘संकल्प’ अभियान के तहत जानकारी दे रहे थे। आईजी कपूर ने कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भूपेंद्र पंवार और अजय बिस्वास को प्रमाण-पत्र गोल्डन बैज भी दिया। कार्यशाला में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. नरेंद्र धाकड़, प्रिंसिपल केएन चतुर्वेदी, होलकर साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल आरके तुगनावत, जीजाबाई कॉलेज की प्रिंसिपल उषा कृष्णन भी मौजूद थीं।

शासकीय निर्भयसिंह पटेल विज्ञान महाविद्य‌ालय में जानकारी देते आईजी कपूर।