- Hindi News
- उम्मीदवार पर गोली चलाने के मामले में दो हिरासत में
उम्मीदवार पर गोली चलाने के मामले में दो हिरासत में
इंदौर| नगरनिगम चुनाव के दौरान वार्ड 44 के निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार टेटवाल पर हुए हमले के में एमआईजी पुलिस ने दो संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी इलाके के गुंडे अर्जुन साल्वे के साथी बताए जा रहे हैं। एसपी ओपी त्रिपाठी ने गोली कांड में दो लोगों के हिरासत में लेने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- पुलिस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल गोली किस ने चलाई है ये स्पष्ट नहीं हुआ है।