12 करोड़ से ज्यादा का भुगतान अटका
12 करोड़ से ज्यादा का भुगतान अटका
मंडलेश्वर| महेश्वरजल विद्युत परियोजना का काम करने वाले ठेकेदार राशि का भुगतान नहीं होने से परेशान हैं। पिछले दिनों मंडलेश्वर आए सीएम शिवराजसिंह चौहान को ठेकेदारों ने ज्ञापन भी सौंपा। मप्र प.ज. कंपनी की ओर से सीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा पिछले तीन साल से राशि का भुगतान नहीं किया गया। जिससे हमारी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई। ठेकेदारों ने पुनर्वास स्थलों पर कराए गए विकास कार्यों का भुगतान कराने की मांग की। ठेकेदार हरिकरण बिर्ला सनावद, प्रकाश चौहान मंडलेश्वर, अभिषेक इंटरप्राइजेस भोपाल, प्राची इंफ्रास्ट्रक्चर इंदौर, बाला कंस्ट्रक्शन इंदौर ने राशि भुगतान की मांग की है।