पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिक शिक्षा दिवस का समापन कल

श्रमिक शिक्षा दिवस का समापन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|केंद्रीय श्रमिकशिक्षा बोर्ड, श्रम और रोजगार मंत्रालय के सभी कार्यालयों का 56वां श्रमिक शिक्षा दिवस और हिंदी पखवाड़े का समापन 16 सितंबर को नंदानगर में होगा। मुख्य अतिथि जे.एस. अहिरवाल, क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम होंगे। अध्यक्षता इंटक के प्रदेश महामंत्री श्यामसुंदर यादव करेंगे। क्षेत्रीय निदेशक एच.के. मीना ने बताया इस अवसर पर ईएसआई के लाभ विषय पर संगोष्ठी भी होगी। हिंदी पखवाड़े के समापन पर प्रशंसा पत्र और पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।