हम सब परमात्मा के ही अंश : शास्त्री
इंदौर|हम सबपरमात्मा के ही अंश हैं। आज मनुष्य अपने धर्म से भटकता जा रहा है। हमें हमारे धर्म, संस्कृति का बोध कराकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अध्यात्म और संस्कृति की ओर लाने का प्रयास करना चाहिए। यह बात वृंदावन के भागवताचार्य कृष्णचंद्र शास्त्री ठाकुरजी ने परदेशीपुरा स्थित मां कनकेश्वरी धाम सुगनीदेवी कॉलेज में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन कही। सत चरित्र और ध्रुव कथा का प्रसंग किया गया। भजनों की स्वरलहरियां गूंजी। सोमवार दोपहर 2 से 6 बजे तक प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार के प्रसंग होंगे। 16 सितंबर को रामकथा, कृष्ण चरित्र का उत्सव मनेगा।