पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजाद नगर गैंगवार में हुई हत्या में एक और गिरफ्तार

आजाद नगर गैंगवार में हुई हत्या में एक और गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादनगर में गोल चौराहे पर हुए गोलीकांड में गुरुवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया गया है कि आरोपी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है।

टीआई राजेंद्र सिंह बघेल ने बताया पकड़े गए आरोपी का नाम आसिफ पिता अब्दुल हक निवासी पुरानी जेल के पीछे आजाद नगर है। मामला नवंबर 2014 का है। गब्बू मामू के लोगों ने कुछ समय पूर्व यूनुस खान पर जानलेवा हमला किया था। इसी केस में वे जेल में बंद थे। शनिवार को गब्बू मामू और उसका बेटा वसीम जमानत पर छूटा। गब्बू मामू के समर्थक भारी संख्या में जिला जेल पहुंचकर वहां से गाड़ियों में जुलूस निकालकर गोल चौराहे पहुंचे। यहां गोलियां चल गई। इसमें एक युवक की जान चली गई थी। इस मामले में युनूस खान, अशरफ और सोनू टेंगलर फरार हैं।