पुलिस केस को हाई कोर्ट में चुनौती
इंदौर। क्लॉथमार्केट गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष सीताराम व्यास ने जमीन घोटाले में पुलिस द्वारा दर्ज धोखाधड़ी के केस को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उसमें कहा गया उन पर अपराध नहीं बनता। जस्टिस टीके कौशल की एकल पीठ में हुई सुनवाई में सदस्यों की ओर से अधिवक्ता सोहनलाल नागर ने कहा केस 22 मई 2014 को दर्ज हुआ था, आरोपी अब तक फरार है। कोर्ट ने केस की सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया।